फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से भरी पिकप जब्त

विज्ञापन
illegal wine - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने खेड़ा तिराहे पर बुधवार की रात शराब, बीयर से भरी पिकप को पकड़ लिया। पुलिस ने पिकप चालक को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। शराब सितारगंज से मंगाई गई थी। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर बुधवार की रात पुलिस गश्त कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि तस्कर पिकप से शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने खेड़ा तिराहे पर नाकेबंदी कर पिकप को रोक लिया। तलाशी के दौरान पिकप से 40 पेटी अंग्रेजी शराब, 90 पेटी बीयर बरामद किया। पूछने पर चालक शराब, बीयर की खरीद का कागज प्रस्तुत नहीं किया। पुलिस ने सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर निवासी चालक सलीम को गिरफ्तार कर लिया। चालक ने पुलिस को बताया कि किसी ठेकेदार के कहने पर वह सितारगंज से शराब, बीयर लेकर आ रहा था। बरामद शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है। शराब के गोदाम के बारे में चालक से पुलिस बृहस्पतिवार को पूछताछ करेगी। गाड़ी पकड़े जाने पर कई सफेदपोशों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि गाड़ी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें