फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले का आरोपी तीन माह बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। टीपीनगर पुलिस ने भाजयुमो नेता हिमांशु पर हमला करने के तीसरे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे तीन माह से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

धर्मपुरा बरेली रोड निवासी भाजयुमो नेता हिमांशु पर छह दिसंबर 2017 को तीन लोगों ने हमला कर दिया था। इस मामले में टीपीनगर पुलिस ने आरोपी रमेश गोस्वामी और करन को हत्या के प्रयास के आरोप में पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस तीसरे आरोपी श्याम पाल को काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस को कॉल डिटेल निकालने पर पता चला कि आरोपी हरियाणा में छिपा है। चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद गांधी कालोनी आईटीआई रोड एनआईटी निवासी श्यामपाल पुत्र राजाराम पाल को धारा 325, 349 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें