हल्द्वानी। देवरानी और जेठानी के बीच घर में हुआ झगड़ा बनभूलपुरा थाने पहुंच गया। पुलिस के अनुसार लाइन नंबर 18 निवासी दो महिलाओं ने बताया कि उनकी देवरानी परेशान करती है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दिन पहले विवाद होने के बाद समझौता कर लिया था। सोमवार को फिर एक पक्ष कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने उन्हें बनभूलपुरा थाने भेज दिया। बताया कि यह विवाद बनभूलपुरा क्षेत्र का है। इसके बाद एक पक्ष की महिलाएं सड़क पर लेटने लगीं। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि दोनों पक्षों में दोबारा समझौता हो गया है।