हल्द्वानी। झुलसे युवक की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के थल भागरी निवासी संतोष सिंह (35) पुत्र शेर सिंह 23 सितंबर को घर में लैंप जला रहा था। ऊपर से मिट्टी तेल का डिब्बा उतारते वक्त लैंप पर तेल गिर गया। तेल गिरते ही आग भभक उठी और युवक झुलस गया। एसटीएच में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।