फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल संचालक पर पीसीएस अधिकारियों के साथ अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
suicide in oyo hotel dwarka - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ रोड स्थित अर्श होटल में शनिवार को हैदराबाद, मुंबई से आए पीसीएस अधिकारियों को ओयो की ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद कमरा नहीं मिल सका। अर्श होटल के संचालक मेहबूब आलम खान ने बताया कि पहले उनके होटल की बुकिंग ओयो कंपनी से होती थी लेकिन 10 जून से ओयो की बुकिंग बंद है। इसके बावजूद शनिवार सुबह प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 16 अधिकारियों का दल ओयो कंपनी की बुकिंग पर होटल पहुंचा। इस कारण होटल संचालक की अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। बताया कि ओयो की मनमानी के कारण भवाली के आसपास के होटलों में पहले भी ऐसी शिकायत मिली है। वहीं ओयो कंपनी के एजीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि ओयो में रजिस्टर्ड होटलों में ही बुकिंग दी जाती है। ब्लॉक किए गए होटलों में ओयो बुकिंग नहीं करता। गलत बुकिंग का कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुकिंग का विवाद हुआ था। जिसे पुलिस की मदद से सुलझा लिया गया। किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


बुकिंग के बाद भी नहीं मिला होटल में कमरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें