रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
हल्द्वानी। गोरापड़ाव हत्याकांड के खुलासे के लिए अब पुलिस पति का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी में है, हालांकि अभी अदालत से अनुमति नहीं मिली है। कातिलों की तलाश के लिए पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही है।
बरेली रोड गोरापड़ाव के पास 26 अगस्त 18 की रात घर में घुसे बदमाशों ने धारदार हथियार से महिला की हत्या कर उसकी बेटी को भी अधमरा कर दिया था। कातिलों ने कुत्ते तक को मार डाला। कातिल घर से लाइसेंसी बंदूक और स्कूटी भी ले गए। कुछ दिनों बाद पुलिस ने स्कूटी को रामपुर रोड से बरामद किया लेकिन बंदूक नहीं मिली। तब से पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने सैकड़ों लोगों से पूछताछ की। इस मामले का संज्ञान लेकर हाईकोर्ट ने डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए। तक चार संदिग्ध लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ था। इससे भी पुलिस को कातिलों का पता नहीं चल सका। पुलिसकर्मियों ने महिला के पति से भी पूछताछ की है। अब उसका भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए अदालत से आदेश लिया जाएगा।
गोरापड़ाव हत्याकांड : पति के भी पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी