फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ी से गिरे मजदूर ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर जिले के दोपहरिया पुलभट्टा निवासी श्यामलाल की छत से गिरकर मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। 45 वर्षीय श्यामलाल शुक्रवार की रात छत पर सोए थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे बरसात होने पर नींद टूटी तो बिस्तर लेकर नीचे उतरने लगे। इस बीच पैर फिसलने पर वह सीढ़ियों में गिर गए। परिवार के लोग पहले उन्हें लेकर किच्छा में एक डॉक्टर के पास ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच ले आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार श्यामलाल के पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन


छत से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें