फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खासे 60 हजार रुपये उड़ाया

विज्ञापन
online fraud
विज्ञापन
हल्द्वानी। व्यवसायी एहतेशाम के मोबाइल एप से जुड़ने पर जालसाजों ने उसके खाते से 59570 रुपये निकाल लिए। व्यवसायी ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अब्दुल्ला बिल्डिंग बरेली रोड निवासी एहतेशाम निर्माण सामग्री बेचते हैं। उन्होंने बताया कि एक कंपनी की हेल्पलाइन पर रविवार सुबह कॉल किया। इस दौरान उनके मोबाइल पर एक एप से जुड़ने का मैसेज आया। बटन दबाने के कुछ देर बाद उनके पीएनबी के खाते से जालसाजों ने 59570 रुपये निकाल लिए। पैसे निकलने का मैसेज देख व्यवसायी घबरा गया। उसने घटना की जानकारी बैंक प्रबंधन को दी। कोतवाली थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को बैंक बंद होने के कारण बैंक प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल सका।
विज्ञापन


व्यवसायी के खाते से 60 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें