नैैनीताल। परिवार न्यायालय में पेशी के लिए आए अधेड़ के साथ उसकी पत्नी के दोस्त ने मारपीट कर दी। कोर्ट परिसर के बाहर मारपीट से अफरातफरी मच गई। पीड़ित ने तल्लीताल थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। चुटकी देवरिया किच्छा निवासी प्रताप सिंह मेहरा का उसकी पत्नी से तलाक का मामला परिवार न्यायालय सिविल कोर्ट में चल रहा है। सोमवार को प्रताप तारीख के लिए कोर्ट आए हुए थे। उनका आरोप है कि वह कोर्ट के बाहर खड़े थे कि तभी उनकी पत्नी के दोस्त प्रमोद कुमार ने उनके साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर मारपीट कर दी जिससे उनके सिर में चोट आ गई। तल्लीताल पुलिस ने प्रमोद कुमार के खिलाफ धारा 323, 504 के तहत एनसीआर दर्ज कर ली है।
पेशी में आए अधेड़ को पत्नी के दोस्त ने पीट दिया
कोर्ट परिसर के बाहर मारपीट, पुलिस ने दर्ज की एनसीआर