हल्द्वानी। हल्दूचौड़ की फैक्ट्री में काम करने वाले गौतमबुद्ध नगर (यूपी) के जहांगीर गांव जेवर निवासी करन सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उन्होंने रविवार की सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। मौत के कारणों को जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 43 वर्षीय करन सिंह को 14 जून को उल्टी हुई थी। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस को कुछ लोगों ने बताया कि शराब अधिक पीने से उनकी हालत बिगड़ी थी। मेडिकल चौकी प्रभारी कैलाश नेगी ने दोस्तों से पूछताछ करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने उनके परिवार के लोगों को हल्द्वानी बुलाया है।
फैक्ट्री कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत