फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवतार हत्याकांड आरोपी का बयान लेगी पुलिस

विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हल्द्वानी। अवतार हत्याकांड में कोतवाली पुलिस जेल में बंद आरोपी अजय यादव का बयान लेगी। इसी आधार पर पुलिस अदालत में कस्टडी रिमांड लेने के लिए आवेदन करेगी। पुुलिस की कोशिश के बावजूद अवतार हत्याकांड के तीसरे आरोपी अजय ने अदालत के समक्ष समर्पण कर दिया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। मुकदमे के विवेचक कोतवाल विक्रम सिंह राठौर अवतार सिंह चौधरी की अंगूठी आदि सामान बरामद करने के लिए जेल में बंद अजय से पूछताछ करने के लिए जाएंगे। नियमानुसार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी का कस्टडी रिमांड लेने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र देगी। इस मामले में पुलिस ने अवतार सिंह की पत्नी नीलम और उसके आशिक मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन



अवतार हत्याकांड : जेल में आरोपी का बयान लेगी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें