फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवतार हत्याकांड तीसरे आरोपी ने अदालत में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस ने अवतार हत्याकांड के तीसरे आरोपी अजय सिंह यादव को गिरफ्तार करने के लिए पूर्वांचल की खाक छानी लेकिन वह हाथ नहीं आया। उसने पुलिस को चकमा देते हुए अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कोतवाली पुलिस अब उसे कस्टडी रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्थित सामिया लेक सिटी निवासी अवतार चौधरी की 16 मई को सलड़ी स्थित कार में जलाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अवतार की पत्नी नीलम और उसके दोस्त मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। घटना में शामिल तीसरा आरोपी जौनपुर जिले के मुगराबाद शाहपुर निवासी अजय सिंह यादव फरार चल था। पुलिस की टीमों ने अजय को गिरफ्तार करने के लिए प्रयागराज, लखनऊ और जौनपुर में दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। अजय सिंह ने अब नैनीताल स्थित अदालत में समर्पण कर दिया। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौर ने की है। पुलिस का मानना है कि अजय यादव से हत्या के संबंध में काफी साक्ष्य मिलने की संभावना जताई जा रही है। इधर, पुलिस ने अवतार के पिता का ब्लड सैंपल लेकर उसे डीएनए टेस्ट के लिए देहरादून स्थित प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन



पुलिस जिसको ढूंढती रही वह कोर्ट पहुंच गया
अवतार हत्याकांड : तीसरे आरोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, पुलिस अब लेगी कस्टडी रिमांड पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें