नैनीताल। सौन खमारी गांव के भगवत सिंह मेहरा की नवविवाहिता के प्रेमी संग फरार होने के मामले की जांच डीएम विनोद कुमार सुमन के आदेश पर राजस्व पुलिस से पुलिस को हस्तांतरित कर दी गई है। मल्लीताल कोतवाली मामले की जांच करेगी। भगवत की शादी 31 मई को हुई थी। नवविवाहिता दो जून को अपने ससुराल से मायके आई और तीन जून को अपने प्रेमी संग फरार हो गई। भगवत ने उस पर गहने और नगदी भी साथ ले जाने का आरोप लगाया था। राजस्व पुलिस ने नवविवाहिता और उसको भगाकर ले जाने वाले युवक कुंदन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
प्रेमी संग भागी नवविवाहिता की जांच रेगुलर पुलिस को