हल्द्वानी। धारी में शुक्रवार रात कैंटर को पास देने में तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर करीब 40 फुट खाई में पलट गई। इससे पिकप के हेल्पर बरेली जिले के काशीपुर दुम्का साईं निवासी खलासी अरेंद्र गिरी (25) की मौत हो गई, जबकि चालक राजू गिरी घायल हो गया। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार यह दोनों आइक्रीम लेकर शुक्रवार को पिथौरागढ़ जा रहे थे। हेल्पर को चालक एसटीएच लाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पिकप खाई में गिरने से हेल्पर की मौत, चालक घायल