रामनगर (नैनीताल)। ग्राम करनपुर में एक कट्टे में कुछ पड़ा था, ग्रामीणों को अंदेशा हुआ कि इसमें कोई लाश तो नहीं है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टा खोला तो उसमें मृत बछड़ा था। एसआई प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को ग्राम करनपुर से सूूचना मिली कि एक कट्टे में लाश है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उस कट्टे में एक बछड़ेे का शव था, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। ब्यूरो