फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांफी के जंगल में आग से धारी, ओखलकांडा की बिजली गुल

विज्ञापन
fire shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल/धानाचूली (नैनीताल)। चांफी के जंगल में आग लगने से विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया, इस कारण धारी और ओखलकांडा विकासखंड के लोगों ने मंगलवार की रात बिना बिजली के काटी। विद्युत विभाग के एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि मेहरागांव से निकलने वाली 33 हजार केवी लाइन जो पद्मपुरी और ओखलकांडा के बिजली घर से जुड़ी है, उसमें मंगलवार शाम चांफी के जंगल में आग लगने से फॉल्ट आ गया और बिजली गुल हो गई है। एसडीओ ने बताया कि विभाग की टीम चांफी में मौजूद है, लेकिन जंगल में आग की वजह से फॉल्ट नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाएगी। वहीं, चांफी, अलचौना, धारी, धानाचूली, पहाड़पानी, ओखलकांडा के गांव के लोगों ने बिना बिजली के रात गुजारी।
विज्ञापन


चांफी के जंगल में आग से धारी, ओखलकांडा की बिजली गुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें