फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हल्दुवा निवासी दलबीर सिंह को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाते हुए उसके पर्स में रखे 20 हजार रुपये, एक महंगा मोबाइल और सामान से भरा हुआ बैग लूट लिया। वह दिल्ली स्थित एक होटल में नौकरी करता है। वह होटल से छुट्टी लेकर शुक्रवार रात घर आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ।
विज्ञापन

गजरौला के पास ढाबे पर एक व्यक्ति ने उसे चाय और ब्रेड में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया, इससे वह बेहोश हो गया। रोडवेज बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि मामले में गजरौला एवं उसके आसपास की पुलिस से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें