हल्द्वानी। बहन से झगड़ा होने पर किशोर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले के भदईपुरा रुद्रपुर निवासी स्वर्गीय जितेंद्र सिंह राघव का पुत्र अनुज राघव (13) और उसकी बड़ी बहन के बीच बुधवार शाम मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद से क्षुब्ध अनुज ने गेहूं में रखा जहर खा लिया। उल्टी होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां एसटीएच में उपचार के दौरान रात में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक महेश चंद ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि अनुज सातवीं का छात्र था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
बहन से झगड़ा होने पर किशोर ने जहर खाकर जान दी