फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर रामपुर रोड पर बेहोश मिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा मंदिर के समीप मंगलवार की दोपहर स्कूटी सवार ट्रांसपोर्टर बेहोश होकर गिर पड़ा। क्षेत्रीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि व्यवसायी की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है।
विज्ञापन

मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार देवपुर कुरिया लामाचौड़ निवासी ट्रांसपोर्टर राजेंद्र सिंह बिष्ट (42) घर से मंगलवार को 11 बजे रुद्रपुर के लिए निकले। दोपहर के समय व्यवसायी लौटते समय बेलबाबा मंदिर के समीप बेहोश होकर गिर पड़े। इस बीच लोगों ने समझा कि व्यवसायी ने जहर खा लिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद टीपीनगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से व्यवसायी को एसटीएच इलाज के लिए भेज दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान व्यवसायी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस बारे में चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही जानकारी मिलेगी लेकिन हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर रामपुर रोड पर स्कूटी से गिरा, मौत
हार्ट अटैक की आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें