फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सप्ताहभर पूर्व अपहृत किशोरी का पता नहीं चल सका है। अब पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली के एसआई प्रताप नगरकोटी ने बताया कि मेन बाजार निवासी किशोरी 11 मई से लापता है। उसके परिजनों ने मोहल्ला मोतीमहल निवासी अंशुल कुमार सक्सेना, मोहल्ला बंबाघेर निवासी चंदू उर्फ चंदन आर्या के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि इन दोनों ने 11 मई को होंडा सिटी कार डीएल-7सीएफ-6336 से किशोरी का अपहरण किया है। दोनों आरोपी तभी से फरार हैं। इन दोनों के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी और किशोरी की तलाश के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। इन टीमों के लौटने पर भी यदि आरोपी नहीं मिले तो उनकी संपत्तियों की कुर्की होगी।
विज्ञापन


दो के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें