बाजपुर के गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी दिनेश सिंह राठौर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसका गांव की शांतिकुंज कॉलोनी में मकान का निर्माण चल रहा है। रविवार देर शाम एक कमरे में हैमर मशीन, डील मशीन, स्टार्टर, 15 बंडल केबल, तार, टाइल्स की दस पेटी रखकर ताला लगाकर गया था। सोमवार को सुबह कमरे के अंदर से उक्त सभी सामान गायब मिला। एसएसआई नासिर हुसैन ने मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।