खटीमा में राइस मिलर की स्कूटी से 10.50 लाख की नकदी से भरे थैले के गिरने के मामले में दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। राइस मिलर के साथ अनेक व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। ज्ञात हो कि शनिवार दोपहर तिलक नगर कॉलोनी स्थित घर से राइस मिलर महावीर बंसल स्कूटी से अपनी रवींद्रा राइस मिल जा रहे थे। इस बीच घर से एलआईसी रोड होकर मेलाघाट रोड रेलवे क्रासिंग के पार पहुंचने तक स्कूटी में रखी नकदी से भरा थैला गिर गया था।