सितारगंज पुलिस ने बिजली ट्रांस्फार्मर से तेल चुराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पिछले काफी समय से तेल चुराने की वारदात को अंजाम दे रहा था, जिसके बाद ऊर्जा निगम के जेई ने अक्तूबर माह में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की सूचना देकर पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर सौंपी थी। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी ग्राम पंडरी निवासी जाहिद को वीरेंद्रनगर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ट्रांसफार्मर का 25 लीटर तेल बरामद किया गया है।