बाजपुर के मोहल्ला रेलवे कालोनी निवासी शकील मंगलवार देर शाम अपनी बाइक से अपनी भांजी की शादी में आया था। बाइक होटल परिसर में खड़ी कर दी। वापस लौटते समय बाइक गायब मिली। शकील की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।