सितारगंज में ट्रैक्टर चुराने का झूठा आरोप लगाने और धमकी देने वाले आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। ग्राम बालपुर माफी अमरिया, उत्तर प्रदेश निवासी मनप्रीत सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ग्राम दड़हा फार्म निवासी अमरजीत सिंह पर ट्रैक्टर चुराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच में मामला फर्जी पाया। मामला पैसों के लेनदेन का था। पुलिस ने मनप्रीत सिंह और तरसेम के खिलाफ आईपीसी की धारा 389, 504 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।