केलाखेड़ा में खैर के गिल्टों से भरी कार हाईवे पर पेड़ से टकरा गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गए। शुक्रवार देर रात रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे स्थित गांव बिचपुरी में खैर के गिल्टों से भरी कार संख्या यूए04/3564 अचानक पेड़ से टकरा गई। खैर गिल्टों से भरी होने पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर दी। लेकिन तस्कर फरार हो गए। कार से खैर के बीस गिल्टे बरामद हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि हरिपुरा जंगल सीमा क्षेत्र से तस्कर खैर के पेड़ काटकर बेरिया दौलत, महोली जंगल, केलाखेड़ा, बिचपुरी से संपर्क मार्गों से होकर वाहनों को यूपी ले जाते हैं।