बाजपुर के गांव चकरपुर स्थित एक परचून की दुकान पर बृहस्पतिवार शाम एक संदिग्ध युवक के पहुंचने पर हंगामा हो गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसएसआई नासिर हुसैन ने बताया कि युवक की आईडी की जांच कर पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। युवक किसी एनजीओ का सदस्य बताया गया है। बताया कि आरोपी युवक परचून दुकानदार से सामान के सैंपल लेने की बात कह रहा था, जिस पर ग्रामीण भड़क गए।