सितारगंज में वन विभाग के रेंजर सुनील गैरोला ने टीम के साथ गश्त के दौरान सिसईखेड़ा मार्गं पर बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। टीम को ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या (यूके06सीबी-0164) और (यूके06सीबी-0987) आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान दोनों ट्रालियों में रॉयल्टी से अधिक उपखनिज लदा पाया गया। दोनों वाहनों को उप खनिज की अवैध रूप से निकासी करने के अपराध में पकड़कर जब्त कर दिया और बाराकोली रेंज कार्यालय के सुपुर्द कर दिया।