फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रेक्टर ट्राली व डंपर पुलिस ने किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में सिडकुल पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद जोशी अपनी टीम के साथ शनिवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान उकरौली और साधूनगर की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर आते दिखाई दिए। चेकिंग के दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर में ओवरलोड उपखनिज पाया गया, जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया। इसके अलावा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना रायल्टी और बिना कागजों के अवैध रूप से खनन कर ला रहा था। पुलिस ने चालक मनोज सिंह निवासी करघटिया के खिलाफ खनन अधिनियम की धारा 379, 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। सिडकुल चौकी इंचार्ज विनोद जोशी ने कहा कि अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें