सितारगंज में ग्राम बमनपुरी निवासी हर्षित सिंह ने रविवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे ग्राम सिसैया में अपने ग्राहकों को दूध देने गया था। ग्राम सिसैया के ही तीन युवक उसके पास आए और दूध मांगा। दूध खत्म होने की बात कहकर उसने युवकों को दूध देने से मना कर दिया। इस पर तीनों युवक उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि युवकों ने उसका मोबाइल और जेब में रखे चार हजार रुपये भी छीन लिए। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास किया जा रहा था।