बाजपुर में पुराने मामले को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया। गांव रतनपुरा निवासी अजीत सिंह और उसके पड़ोसी गुलाब सिंह के बीच शनिवार देर शाम पुराने मामले को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच लाठी डंडे चल गए। मारपीट में अजीत सिंह घायल हो गया। उसका एक अस्पताल में इलाज कराया गया। घायल के परिजनों ने रविवार को देर शाम कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।