नैनीताल। लेक ब्रिज चुंगी पर शनिवार देर शाम टोल लेने को लेकर बदायूं की एक वन अधिकारी से टोल संचालकों की झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर प्रकरण की सूचना तल्लीताल थाने में दी गई। इसके बाद एसआई मनोज नयाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चुंगी से युवकों को थाने बुलाया। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेक ब्रिज चुंगी पर इससे पूर्व भी टोल को लेकर कई बार विवाद की स्थिति पैदा होती है।