सितारगंज में प्रभारी वनाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम रेंजर सुनील गैरोला के नेतृत्व में गश्त पर थी। नकुलिया से सितारगंज की ओर आने वाले मार्ग पर साधूनगर खनन पट्टों से उपखनिज लेकर आते डंपर (यूके 06 सीए 5032) को रोका। चालक मलकीत सिंह के पास 90 क्विंटल की रायल्टी के कागजात थे लेकिन डंपर में 153.50 क्विंटल उपखनिज लदा था। इसी दौरान उपखनिज लेकर आ रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भी 60-60 क्विंटल अधिक उपखनिज लदा पाया गया। टीम ने तीनों वाहनों को सीज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए वन क्षेत्राधिकारी रंसाली के सुपुर्द कर दिया। टीम में दीवान सिंह रौतेला, अमर सिंह बिष्ट, संजय कुमार आदि थे।