बन्नाखेड़ा (बाजपुर) के गांव टांडा अमीचंद निवासी रमेश ने बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी में तहरीर देकर इसी निवासी एक व्यक्ति पर उसके घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आगजनी से उसके घर का घरेलू सामान और 15 हजार रुपये की नकदी जल गई है। पुलिस चौकी इंचार्ज सुधाकर जोशी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।