खटीमा में ग्राम पिपलिया दियूरी निवासी कुंदन सिंह ने बुधवार को पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसके कुमराह गांव स्थित फार्म के बाहर एक डंपर समेत दो वाहन खड़े थे। मंगलवार रात चोरों ने वाहनों से तीन बैट्री उड़ा दीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।