खटीमा। ग्राम सैजना निवासी शशी देवी ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस की जन शिकायत डेस्क में तहरीर सौंपी।
कहा कि उसका खाता स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में है।
उसे सोमवार को पता चला कि उसके खाते से 20 अक्तूबर को नई दिल्ली के सेक्टर 18 स्थित एटीएम से 35 हजार रुपये निकाल दिये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।