बन्नाखेड़ा (बाजपुर)। गांव बन्नाखेड़ा निवासी डोरीलाल मंगलवार सुबह अपने आयरन एवं सीमेंट स्टोर की दुकान जा रहा था। इस दौरान उसे दुकान की चाबी नहीं मिली।
जब उसने दुकान जाकर देखा तो एक ताले में चाबी लगी मिली, जबकि दूसरा ताला लगा था। डोरीलाल के अनुसार उसके गल्ले से दस हजार की नकदी चोरी हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।