फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक के थूकने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रोडवेज बस अड्डे पर परिचालक के थूकने पर बवाल हो गया। कपड़ों पर थूक गिरने से भड़के यात्रियों ने परिचालक की जमकर धुनाई कर दी। मामला बिगड़ता देख मौके पर तैनात पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन

काठगोदाम डिपो की बस रविवार सुबह करीब नौ बजे रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह बस हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही यह बस अड्डे पर आए तो यात्रियों की भीड़ बस की ओर दौड़ी और बस में चढ़ने लगी। इसी दौरान बस के परिचालक ने अचानक थूक दिया, जो कुछ यात्रियों के ऊपर जाकर गिरा। इस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया और परिचालक को बस से उतारकर पीट दिया। मारपीट होते देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने परिचालक को बचाया और यात्रियों को समझाते हुए शांत किया। हालांकि इस दौरान परिचालक ने यात्रियों से माफी भी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ और हरिद्वार जाने वाले यात्री बस में बैठकर गंतव्य की ओर रवाना हो गया। रोडवेज डिपो के स्टेशन प्रभारी नवीन आर्या ने बताया कि झगड़ा बस अड्डे के बाहरी हिस्से में हुआ था। झगड़े की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो मामला शांत हो चुका था और बस भी जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें