बाजपुर के गांव बरहैनी जूनियर हाईस्कूल के समीप रविवार शाम पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कुमार कौशिक ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर जुआ खेल रहे याकूब, रियासत अली, अली हसन निवासी गांव बरहैनी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके पास खड़े कुछ ग्रामीण खिसक गए। तलाशी लेने पर उनके पास से ताश की गड्डी, 3800 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस टीम में संदीप कुमार, संजय कुमार, भुवन नेगी, नंदकिशोर आदि थे।