फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में टक्कर मारने पर बाइक सवार को पीटा, हादसों में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा में क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल हो गए। शुक्रवार रात करीब 11.05 बजे बाइक हादसे में घायल कुटरी निवासी 46 वर्षीय सतीश चंद्र को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, सैजना के पास सुबह बाइक सवार ने पैदल चल रहे सबौरा निवासी 30 वर्षीय जिंदर को घायल कर दिया। बताया गया कि हादसा होते ही घायल पक्ष के लोगों ने बाइक सवार झनकट क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय राजकमल के साथ कथित मारपीट कर दी। दोनों घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें