फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों पर जानलेवा हमला करने की आरोपी महिला धरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानकमत्ता में वन कर्मियों को आग लगाकर उन पर जानलेवा हमला करने के आरोप में फरार महिला को पुलिस ने शुक्रवार को धर लिया। महिला पिछले दो माह से घर से फरार थी। दस सितंबर को ध्यानपुर गांव में लकड़ी तस्कर लखविंदर सिंह लक्खा के घर दबिश देने गए वन कर्मियों पर उसकी पत्नी बलविंदर कौर ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी। जिससे तीन वन कर्मी बुरी तरह झुलस गए थे। लक्खा और उसकी पत्नी के खिलाफ थाने में वन रेंजर ने जानलेवा हमला करने के आरोप समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई ललित चौधरी महिला कांस्टेबल गीता जोशी के साथ ध्यानपुर उसके घर पहुंचे और महिला बलविंदर को थाने ले आए। एसआई चौधरी ने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें