खटीमा। धनतेरस की देर रात नगर के वार्ड 15 में निवासी सोनू (30) ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। परिजनों व आस-पास के लोगों ने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस को सूचना दे दी गई।