फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में बाऊ कोर्ट में पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम छोई निवासी खनन कारोबारी हेमंत फर्त्याल और बीडीसी मेंबर वीरेंद्र मनराल की हत्या का मुख्य आरोपी ग्राम बैलपड़ाव निवासी देवेंद्र उर्फ बाऊ को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय अदालत में पेश किया गया। इस दौरान हिंसा की आशंका के मद्देनजर कोर्ट परिसर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कि या गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने बाऊ को हल्द्वानी जेल भेज दिया। इस दौरान कुछ संदिग्ध शस्त्रधारी भी शहर में घूमते दिखे। टकराव टालने के लिए पुलिस ने भी कई लोगों की तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार एक खनन माफिया अपने कुछ गुर्गों के साथ शहर में घूम रहा था। उसके साथ बाजपुर, पीरूमदारा क्षेत्र के लोग भी आए थे। बाऊ के खिलाफ बाजपुर थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है। बताया जा रहा है कि ये लोग बाऊ के पक्ष में बयान के लिए हत्याकांड के गवाहों को दबाव में लेने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें