खटीमा में बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप पंत बृहस्पतिवार देर शाम टीम के साथ मुख्य चौराहे पर नो पार्किंग जोन में खडे़ वाहनों पर चालान चस्पा कर रहे थे। इस बीच कार पार्क करने को लेकर विवाद हो गया। चौकी प्रभारी पंत ने बताया कि आरोपी गुरजीत का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्रता का भी आरोप है।