फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव की शिनाख्त को पंजाब गई पुलिस खाली हाथ लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मंगोली में मिले शव की शिनाख्त डेढ़ महीने बाद भी नहीं हो पाई है। बीते दिनों शिनाख्त कराने पंजाब गई मल्लीताल पुलिस खाली हाथ लौट आई है। पुलिस ने वहां कई थानों में शव के पोस्टर बांटे और शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। अब पुलिस मान रही है कि मृतक शायद किसी अन्य प्रदेश का रहने वाला होगा और उत्तराखंड में किसी जगह रहकर नौकरी करता होगा। किसी कारणवश विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी गई होगी और फिर शव को नैनीताल में फेंक दिया गया। अब पुलिस उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत कई अन्य प्रदेशों में फोटो भेजकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें