बाजपुर के गांव भौनाइस्लामनगर निवासी बबलू सिंह ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर अपने भाई पर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रविवार रात बबलू के सगे भाई ने उसे और उसकी पत्नी को मारपीट कर चोटिल कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी। एसएसआई नासिर हुसैन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।