बन्नाखेड़ा (बाजपुर) में एक मामले में आरोप है कि रविवार को शाम गांव बन्नाखेड़ा निवासी ओमवती ने इसी गांव निवासी एक व्यक्ति से मजदूरी के पैसे मांगे जिस पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में ओमवती उसका पुत्र बबलू और भांजी रीनू चोटिल हो गई। महिला ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर तीन लोगों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।