फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन जांच के बाद लौट गई सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। वन विश्राम भवन रामनगर में रहकर चार दिन तक जांच, पड़ताल के बाद सीबीआई की टीम लौट गई है। इससे वनाधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि बाघ, तेंदुए की मौत की जांच पूरी होने तक सीबीआई टीम भविष्य में भी आती-जाती रहेगी। सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम नौ अक्तूबर को रामनगर पहुंची थी। टीम ने यहां वन परिसर स्थित गेस्ट हाउस के तीन कमरों में से एक कमरे में ऑफिस बनाया और वहीं पर वनाधिकारियों के साथ पूछताछ कर वनाधिकारियों के बयान दर्ज कराए। पहले दिन सीटीआर के दो मामलों में पूछताछ हुई। इसके बाद सीबीआई ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वनाधिकारियों से पूछताछ की। चार दिन तक पूछताछ करने के बाद टीम लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें