खटीमा में नाली के ऊपर सामान रखने वाले छह व्यापारियों का पालिका प्रशासन ने चालान काटा। पालिका प्रशासक एसडीएम विजयनाथ शुक्ल के निर्देशन में शुक्रवार देर शाम मुख्य चौराहे के पास करीब छह व्यापारियों के चालान काटकर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना ठोका। अभियान में सफाई निरीक्षक विजय कुमार, सफाई नायक अनिल, नीरज, रमन आदि शामिल रहे।