फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में वनाधिकारियों सहित गवाहों से हुई पूछताछ

विज्ञापन
guldar - फोटो : demo
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बाघ और तेंदुओं की मौत के मामले में सीबीआई की टीम वन परिसर स्थित गेस्ट हाउस में बंद कमरे में जांच पड़ताल कर रही है। सीबीआई ने अभी तक तीन वनाधिकारियों के अलावा दो गवाहों से भी पूछताछ की है। इससे कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। कॉर्बेट के अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन


सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को रामनगर पहुंची। उन्हें वन परिसर के गेस्ट हाउस में तीन कमरे दिए गए हैं। तीन कमरों में से एक कमरे में टीम हर व्यक्ति से बेहद गोपनीय ढंग से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो टीम ने बुधवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के आनंद मठपाल, कॉर्बेट पार्क एसओजी प्रभारी संजय पांडे, कालागढ़ डिवीजन के निर्मल पांडे से पूछताछ की। पूछताछ में सीबीआई ने तेंदुए और बाघों के मारे जाने के मामले में जानकारी हासिल की। सूत्रों की मानें तो सीबीआई के सवालों के आगे वनाधिकारी अपनी बगले झांकते हुए नजर आए। उधर, कॉर्बेट के निदेशक राहुल के ऑफिस में उपनिदेशक अमित वर्मा के बीच दिन भर बैठकें चलती रहीं। इस दौरान कॉर्बेट के अन्य अधिकारियों के साथ निदेशक ने बैठक की।


इस मामले में सीबीआई का रहा फोकस
सूत्रों की मानें तो सीबीआई की टीम ने 16 मार्च 2017 को हुए मामले की जांच पड़ताल तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वनाधिकारियों से की। दरअसल 16 मार्च 2017 को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज के दाबका नदी में एक बाघ ने दो लोगों को अपना निवाला बना लिया था। बाघ को भगाने के लिए कई राउंड फायर किए गए लेकिन वह नहीं हटा तो जेसीबी की मदद से शवों के पास पहुंचे तो बाघ ने जेसीबी पर भी हमला बोल दिया था। इस दौरान जेसीबी के नीचे आने से बाघ घायल हो गया था। रेस्क्यू सेंटर जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- बाघ और तेंदुओं की मौत का मामला : सीबीआई टीम कर रही है जांच पड़ताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें